NIFTY in Hindi, निफ़्टी क्या है? निफ़्टी कैसे गिने?
NIFTY in Hindi
NIFTY kya hai, meaning of Nifty in Hindi – आज इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है शेयर बाजार से जुड़ा एक जरुरी शब्द – NIFTY. निफ़्टी क्या है? निफ़्टी को कैसे गिनते है? निफ़्टी का महत्व शेयर बाजार में क्या है? जिस तरह Sensex BSE का सूचकांक है उसी तरह निफ़्टी National Stock Exchange (NSE) का सूचकांक (index) होता है। NSE शेयर बाजार के प्रमुख स्टॉक एक्सचैंजेस (stock exchanges) में से एक है। इसको BSE के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए इस्थापित किया गया था। निफ़्टी 50 कंपनियों को मिलाकर बना है। इसका स्वामित्व (ownership) Indian Index Services and Products के पास है।
‘निफ़्टी’ क्या है – Nifty kya hai
निफ़्टी National Stock Exchange का सूचकांक (index) है। मैंने पिछली पोस्ट Sensex in Hindi बताया था की सेंसेक्स में 30 कम्पनिया सम्मलित है। लेकिन निफ़्टी में 50 कम्पनिया सम्मलित है। ये एक मार्किट इंडेक्स है जो बताता है की NSE में लिस्ट हुए स्टॉक्स की कीमत बड़ी है या फिर घटी है। ये NIFTY-50 के नाम से भी प्रचलित है। साथ ही ये निवेशकों के बाजार के बारे में क्या राय या भावनाये है उसे भी दर्शाता है।
Nifty का आधार वर्ष (base year) 1995 है और आधार मान (base value) 1000 है। 24 अलग अलग वर्गों (sectors) से 50 कम्पनिया चुनी जाती है और उनके हिसाब से निफ़्टी को गिना जाता है। निफ़्टी Share Market उतार चढ़ाव को दर्शाता है। अगर निफ़्टी ऊपर जाता है इसका मतलब भारत में अधिकतर स्टॉक्स का भाव भी ऊपर जा रहा है। सेंसेक्स की तरह ही निफ़्टी भी free float market weighted stock market index है।
निफ़्टी कैसे गिने?
उदहारण के तौर पर मान लीजिये आधार वर्ष में बाजार की पूँजी (capital) 50,000 थी। आपको आज का निफ़्टी गिनना है। इसके लिए आपको बाजार की आज की तारिक की पूँजी चाहिए होगी। मान लीजिये ये पूँजी 1,00,00,000 है। तो निफ़्टी की गणना होगी – (1,00,00,000 × 100)/50,000 = 20,000
NIFTY पर यह अध्याय ‘NIFTY in Hindi’ शेयरों से संबंधित किसी भी संदेह को साफ करता है, आपको शेयरों को समझने में मदद करता है और शेयरों में निवेश कैसे किया जाता है समझने में मदद करता है।